top of page
Search

धर्म संघ शिक्षा मंडलम ने "मेगास्टार आज़ाद" को "संस्कृत महानायक" की उपाधि से विभूषित किया |

  • Writer: The Bombay Talkies Studios
    The Bombay Talkies Studios
  • Mar 8, 2020
  • 1 min read

मेगास्टार आज़ाद को काशी में धर्म सम्राट करपात्री महाराज द्वारा स्थापित धर्म संघ शिक्षा महामंडल द्वारा संस्कृत महानायक के अलंकार से अलंकृत किया गया।

आज विश्व स्तर पर देवभाषा संस्कृत एवं सनातन संस्कृति के सम्वर्धन में ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व योगदान के लिए मेगास्टार आज़ाद को काशी में धर्म सम्राट करपात्री महाराज द्वारा स्थापित धर्म संघ शिक्षा महामंडल द्वारा संस्कृत महानायक के अलंकार से अलंकृत किया गया। ये उपाधि स्वामी जगद्गुरु वासुदेवाचार्या विद्या भास्कर द्वारा दिया गया | अखिल ब्रह्माण्ड नायक काशीपुर अधिपति देवाधिदेव बाबा विश्वनाथ की कृपा से काशी के श्री धर्मसंघशिक्षामंडल में श्री धर्मसम्राट करपात्री महाराज के परमप्रिय शिष्य श्री शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी द्वारा रूद्र महायज्ञ और विविध देवप्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न हुआ।

Megastar Aazaad at Shri Dharam Sangh Shiksha Mandal

Megastar Aazaad at श्री धरम संघ शिक्षा मंडल

मेगास्टार आज़ाद को काशी में धर्म सम्राट करपात्री महाराज द्वारा स्थापित धर्म संघ शिक्षा महामंडल द्वारा संस्कृत महानायक के अलंकार से अलंकृत किया गया।

इस महोत्सव में संस्कृत नाट्य चलचित्र में महनीय प्रयोग एवं कलात्मक दक्षता के साथ सत्य सनातन धर्म एवं वैदिक संस्कृति, संस्कृत शास्त्रों में अटूट श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ अपनी कालजयी कृति अहं ब्रह्मास्मि के द्वारा संस्कृत, संस्कृति और सनातन धर्म के वैश्विक प्रचार प्रसार एवं संरक्षण में महान योगदान के लिए मेगास्टार आज़ाद को संस्कृत महानायक की उपाधि से विभूषित किया गया।

Megastar Aazaad at Varanasi

Megastar Aazaad at Shri Dharam Sangh Shiksha Mandal, Shri Dharmasamrat Karpatriji Maharaj

Megastar Aazaad at Shri Dharam Sangh Shiksha Mandal, Varanasi

Megastar Aazaad at Shri Dharam Sangh Shiksha Mandal, Varanasi with Shri Dharma Samrat Karpatri Ji Maharaj

Sanskrit Mahanayak Megastar Aazaad with Jagatguru Vasudevacharya Vidya Bhaskar

इस अवसर पर मेगास्टार आज़ाद ने कहा कि वे संस्कृत और संस्कृति के माध्यम से पूरे विश्व में सनातन धर्म की गौरव ध्वजा फहराने के अभियान में निकल चुके हैं। ज्ञातव्य है कि अभी हाल ही में अपनी पहली मुख्यधारा की संस्कृत फिल्म ‘अहं ब्रह्मास्मि’ को लेकर अपनी यूरोप यात्रा से लौटे हैं।

Megastar Aazaad at Shri Dharam Sangh Shiksha Mandal, Shri धर्मसम्राट करपात्री महाराज

Megastar Aazaad at Shri Dharam Sangh Shiksha Mandal, Varanasi with Shri Dharma Samrat Karpatri Ji Maharaj






 
 
 

Comments


©2020 by Namaste Hindu Rashtra. 

bottom of page